हमारे अंदर के साहस को जगाए।
हमें अपने अंदर के साहस को जगाना है। साहस के अभाव में हमारे अंदर एक डर पैदा होता है। इस डर की वजह से हम वह नहीं कर पाते हैं जो हम करना चाहते हैं।
हम जो सपने पूरा करना चाहते हैं, साहस की कमी की वजह से हम उनको पूरा नहीं कर पाते हैं। सबसे पहले हमें अपने अंदर के डर को खत्म करना होगा। फिर हम वह सब कर सकेंगे जो हम करना चाहते हैं।
संवादों में शामिल होने और रहस्यवादी कानून को फैलाने की खुशी हर मुठभेड़ को दूसरों को जोड़ने के अवसर में बदल देती है। साहस की लहरें पैदा करो और हर किसी के दिल में और भी अधिक मेहनत करने के लिए एक शक्तिशाली दृढ़ संकल्प पैदा करो । इससे विश्वास में लाभ के कई अद्भुत अनुभव का जन्म होगा जिससे चैंपियनों की एक नई धारा का निर्माण होगा ।
महान और शुद्ध व्यक्ति का उदाहरण ही एकमात्र ऐसी चीज है जो महान विचारों और कर्मों को जन्म दे सकती है पहल करने वाले व्यक्तियों का उदाहरण मूल्य सृजन की नई लहरें फैलाने का तरीका है। युवाओं का विकास भी एक व्यक्ति के साथ शुरू होता है।
साहस ही आपको सृजन करने की शक्ति प्रदान करता है। और यही शक्ति आपके अंदर के डर को खत्म करती हैं। यही साहस आपको अपने सपने पूरे करने देता है। आपके अंदर एक उत्साह पैदा करता है जिससे आप अपने आप को चैलेंज कर पाते हो। और अपने अंदर एक नई साहस की लहर को महसूस करते हो।
यही लहर आपके विश्वास को पैदा करती है। और आप अपने सपनों को पूरा करने की तरफ बढ़ जाते हो। और निश्चय ही आप उन्हें पूरा कर पाते हो, जिन्हें पूरा करने का आपने कभी सपना देखा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें