मंगलवार, 27 जुलाई 2021

जीवन में सकारात्मक सोच का प्रभाव

सकारात्मक सोच का प्रभाव भी सकारातमक होता है, इसलिये सर्वप्रथम अपने जीवन के बारे में सोचो। उन लोगों के बारे में सोचें जिनका आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन लोगों का प्रभाव आमतौर पर उनके द्वारा आपका ध्यान रखने और आपके द्वारा किया गया छोटे छोटे कार्यों पर ध्यान रखने के कारण होता है । उनके द्वारा आपके लिए की गई कौन सी छोटी-छोटी चीजें हैं जिन्होंने आपकी जिंदगी बदल दी? आपके द्वारा किसी और के लिए ऐसी कौन सी छोटी-छोटी चीजें की गई हैं जिन्होन उनकी जिंदगी को बदल दिया हो? मैं भी दूसरों की छोटी-छोटी बातों से प्रभाव हुआ हूं।मेरे एक अग्रज ने जब मुझसे एक अंग्रेजी विद्यालय मैं पढाने के लिए पूछा शायद उन्हें लगा कि मैं ऐसा कर सकती हूं। यह एक ऐसी नौकरी थी जिसके लिए मैं तैयार भी नहीं थी। उस प्रश्न ने मुझे अपने करियर के लक्ष्यों को उस समय की तुलना में उच्च स्तर और तेज गति से निर्धारित करने के लिए प्रभावित किया। 

बच्चे भी हम पर प्रभाव डाल सकते हैं।जब बच्चे गिरते हैं और फिर उठ जाते हैं और फिर चलने की कोशिश करते हैं। तो zबच्चे भी हम उठकर चलने और चल कर गिरने और फिर उठ कर चलने की सकारात्मक सोच देते हैं । जिससे हम प्रभावित हो सकते हैं। 

मैंने पाया है कि हम दूसरों के लिए छोटी-छोटी चीजें करके उन्हें अपने द्वारा किए गए सकारातमक कार्यों से प्रभावित कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मदद देकर आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। जब मैं कहती हूं की हमें दूसरों की सहायता करनी चाहिए, तो मैं केवल मदद की पेशकश करने की बात नहीं कर रही हूं। क्योंकि अधिकांश लोग तो आपकी मदद के प्रस्ताव को स्वीकार भी नहीं करेंगे, भले ही उन्हें इसकी सख्त आवश्यकता  रही हो। मुझे याद है कि जब मैं एक बीमार जोड़े को खाना खिला रहा थी। मैं उन्हे नहीं जानती थी। दो साल बाद उन्होंने मुझे देखा, मुझे धन्यवाद दिया और बताया कि यह उनके लिए कितना मायने रखता है। दो साल बाद भी उन्हें मेरा नाम याद रहा ।

मुझे लगता है यह भी एक तरीका है कि आप "धन्यवाद" कहकर दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। पढ़ने के दौरान जब एक बार मैंने एक बच्चे से पूछा की उसकी कलम कहा है, जो उसके पास थी ही नहीं, उसी समय उसके एक सहपाठी  ने लिखने के लिए एक कलम दी, और जब उसने अपने मित्र को कहा "धन्यवाद " तो उसके चेहरे पर जो संतोष का भाव मैंने देखा कभी नहीं भूल  सकी हूं। वह अधिक उत्साहित दिख रहे थे ।

मैंने हाल ही में नोट्स लिखने का एक नया तरीका सीखा और उपयोग करना शुरू किया। नोट्स लिखना तीसरा तरीका है जिससे आप संभावित रूप से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। मैंने कुछ साल पहले धन्यवाद नोट्स लिखना शुरू किया था (उपहार प्राप्त करने के अलावा अन्य कारणों से)। प्रशंसा के इन नोटों में से कुछ के लिए मुझे बार-बार धन्यवाद दिया गया है और कहा गया है कि मुझे ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। 

आप अच्छी और प्रेरक पुस्तकें खरीदें जिनका आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो। और उन पुस्तकों में कवर के अंदर सकारात्मक नोट लिखें और मित्रो को दें। हर बार जब वे इसे पढ़ेंगे तो वे आपके बारे में सोचेंगे।  

आज से ही दूसरों के लिए छोटे-छोटे काम करना शुरू करें। मैं अपने अतीत को देख सकती हूं और कई क्षण याद कर  सकती हूं कि बहुत से ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने  मुझे प्रभावित किया है, और बहुत से है, जो  मुझसे प्रभावित हुए हैं। जैसा की मैंने आपको बताया कि आप दूसरों को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार की छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं। इनमें से कुछ में आवश्यकता होने पर सहायता प्रदान करना, धन्यवाद कहना और नोट्स लिखना शामिल है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए क्या करने जा रहे हैं जो उसके जीवन में बदलाव लाएगा।

यही सब तो है जो आपके और दूसरों के जीवन में सकारात्मकता लाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रेरणादायक कहानी, सफलता की कहानी,

🚀 सफलता की ओर: अमित और इत्तिका की प्रेरणादायक कहानी अमित और इत्तिका बचपन के गहरे दोस्त थे। दोनों का घर एक-दूसरे से सटा हुआ था, और उनकी दोस्...